फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कहलूर क्वीन के लिए 28, 29 को होगा चयन परीक्षण

Fri, 20 Mar 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य। स्
विज्ञापन
प्रतिभागी का बिलासपुर का मूल निवासी होना आवश्यक
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक एसडीएम गौरव चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस साल ग्रीष्मोत्सव का आयोजन 5 से 9 अप्रैल तक किया जाएगा। इस महोत्सव में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोक कलाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। इस दौरान बताया गया कि ग्रीष्मोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल कहलूर क्वीन (मिस एवं मिसेज) प्रतियोगिता का चयन परीक्षण 28 और 29 मार्च को रेनबो अस्पताल घुमारवीं में होगा। चयन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन परीक्षणों के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को ग्रीष्मोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले मुख्य सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। एसडीएम ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवतियों एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना, बिलासपुर की पारंपरिक कहलूरी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है। मिस कहलूर क्वीन श्रेणी में भाग लेने वाली प्रतिभागी का अविवाहित होना अनिवार्य है और उसकी आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, मिसेज कहलूर क्वीन श्रेणी के लिए विवाहित महिलाओं की आयु 21 से 35 साल निर्धारित की गई है। दोनों ही श्रेणियों में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का बिलासपुर का मूल निवासी होना आवश्यक है। पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को आधार कार्ड एवं दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। चयन परीक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कहलूरी एवं हिंदी भाषा में अपना परिचय देना होगा और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी देने होंगे। पारंपरिक हिमाचली अथवा कहलूरी वेशभूषा और आभूषणों की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चयन समिति एवं निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें