फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा में घरों पर हुआ पथराव, मामला दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से बात करने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

शिकायत के बाद फरार हुए पत्थर मारने वाले आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने घर पर पथराव किया। इस दौरान घर के शीशे टूटे। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। वहीं शिकायत के बाद आरोपी युवक फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार निवासी डियारा ने बताया कि डियारा के ही कुछ युवक काफी समय से इसे लड़ाई और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। शुक्रवार रात को जब यह अपनी दुकान को बंद कर रहा था, तो उसी समय इसकी दुकान के आगे चार से पांच युवक गाड़ी में आए और गाली गलौज करने लगे। जैसे ही ये वहां से निकलकर घर आया तो वहीं पर उन युवकों ने पत्थरों से इसे और इसके परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी से इसके घर के शीशे भी टूट गए हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं शनिवार को वह खुद मौके पर गए और लोगों को वहां समझाया गया, ताकि ऐसी घटना न हो सके। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पहले भी इनमें से कुछ युवकों पर मामले दर्ज हैं। घटना के बाद वह फरार हैं। जल्द ही पुलिस उनको पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें