फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एक सप्ताह में 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े सरिये के दाम, महंगा होगा भवन निर्माण; लगातार बदल रहे रेट

Mon, 14 Sep 2026 11:30 AM IST
Ankesh Dogra नीरज महाजन, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

भवन निर्माण सामग्री के दामों में फिर तेजी आई है। बिलासपुर में सरिये के दाम एक सप्ताह के भीतर करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर लगभग 6500 रुपये तक पहुंच गए हैं। कुछ कंपनियों के सरिये में 700 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी बताई जा रही है। सोलन में भी कीमतों में 800 रुपये तक इजाफा होने की जानकारी है। इससे पहले से तय बजट में मकान बना रहे परिवारों की चिंता बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल में सरिया हुआ महंगा! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवन निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों ने मकान बनवा रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में सरिये के दामों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में सरिया करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक महंगा हो गया है। इससे भवन निर्माण की कुल लागत बढ़ने लगी है और सीमित बजट में घर बनाने वाले परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करीब 6000 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला सरिया अब लगभग 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। बिलासपुर जिले के सीमेंट-सरिया विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि बीते एक सप्ताह से सरिये के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अलग-अलग कंपनियों के सरिये की कीमतों में अंतर है और बाजार में भाव लगातार बदल रहे हैं।

विक्रेता के अनुसार, कुछ उत्पादों में बढ़ोतरी करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल तक भी हुई है। वहीं, सोलन जिले में सरिये के दामों में 800 रुपये तक की वृद्धि होने की जानकारी सामने आ रही है। कीमतों में इस तेजी का सीधा असर निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


भवन निर्माण में सरिया और सीमेंट दोनों प्रमुख सामग्री हैं। ऐसे में इनकी कीमत बढ़ने से मकान की कुल लागत में भी इजाफा हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिन्होंने पहले से तय बजट के आधार पर भवन निर्माण शुरू किया है। निर्माण कार्य के बीच सामग्री महंगी होने से उन्हें अतिरिक्त राशि की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

सीमित आय वाले परिवारों के लिए बढ़ते दामों के कारण निर्माण कार्य जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है। कई लोग अब निर्माण की गति धीमी करने या जरूरी कामों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने पर विचार कर रहे हैं। यदि सरिये और अन्य निर्माण सामग्री के दामों में तेजी जारी रहती है तो आने वाले दिनों में मकान निर्माण की लागत और बढ़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें