फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में खुलेगी अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट अकादमी

Sat, 21 Mar 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने की बजट में युवाओं के लिए की बड़ी और अहम घोषणा
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक आधारित कोर्स होंगे शुरू, शॉर्ट टर्म कोर्स से स्वरोजगार को बढ़ावा
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग व प्लेसमेंट, घुमारवीं बनेगा स्किल हब, पूरे प्रदेश को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत चौथे आम बजट में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी और अहम घोषणा की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान घुमारवीं में अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट अकादमी स्थापित करने की पुष्टि की। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे और वे आधुनिक दौर की प्रतिस्पर्धा में खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेंगे।
प्रस्तावित स्किल डेवलपमेंट अकादमी में युवाओं को वर्तमान समय की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। अकादमी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में विशेष पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन कोर्स को इस तरह डिजाइन किया जाएगा, जिससे युवाओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिल सके। अकादमी की खास बात यह होगी कि यहां केवल प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था होगी। प्रशिक्षुओं को इंडस्ट्री आधारित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी और कोर्स पूरा करने के बाद प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे युवाओं को सीधे नौकरी पाने में मदद मिलेगी। अकादमी में शॉर्ट टर्म कोर्सेज को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें ड्रोन तकनीक, सोलर ऊर्जा, डेयरी फार्मिंग और बागवानी जैसे विषय शामिल होंगे। ये कोर्स खासतौर पर उन युवाओं के लिए लाभकारी होंगे, जो कम समय में प्रशिक्षण लेकर अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं। सरकार का मानना है कि इस अकादमी से न केवल घुमारवीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के युवाओं को फायदा होगा। प्रदेश भर से युवा यहां आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। आने वाले समय में घुमारवीं एक प्रमुख स्किल डेवलपमेंट हब के रूप में उभर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ग्रामीण युवाओं के लिए वरदान साबित होगी योजना
इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवाओं को लाभ मिलेगा। अब उन्हें बड़े शहरों में जाकर महंगे प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार का यह निर्णय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने की यह कोशिश भविष्य में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें