फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में पहली बार होगी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला (बिलासपुर)। खेल एवं पाठ्यतर गतिविधियां परिषद की बैठक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित की गई। इसमें परिषद सत्र 2024-25 की नई कार्यकारिणी चुनी गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्व सहमति से राजकीय महाविद्यालय जुखाला के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह को इस परिषद का प्रतिनिधि चुना गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश में यूथ फेस्टिवल और खेल गतिविधियों का शेड्यूल जारी किया गया। जुखाला महाविद्यालय की स्थापना 2007 में हुई थी, तब से लेकर आज तक इस कॉलेज में राज्य स्तर की गतिविधियों का आयोजन नहीं हुआ था। पहली बार टेबल टेनिस के लिए जुखाला कॉलेज को चुना गया है। यह खेल 12 नवंबर से 14 नवंबर तक होगा। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने इस इवेंट के लिए रूपरेखा की तैयारी शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें