फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्यस्तरीय संविधान दिवस समारोह 26 नवंबर को घुमारवीं में

विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन

- पांच सदस्यीय टीम करेगी तैयारियों की देखरेख


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के आंबेडकर भवन में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रधान एवं सेवानिवृत्त डीएसपी सीताराम कौंडल ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह, बर्फी देवी, जिला के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर रमेश कैंथ विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में 26 नवंबर को राज्यस्तरीय संविधान दिवस मनाने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला महामंत्री नंदलाल आचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम घुमारवीं के आंबेडकर भवन में बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज और महासचिव ताराचंद रनौट शामिल होंगे। साथ ही समाजसेवियों और कानूनी सलाहकारों को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह की तैयारियों के लिए खंड स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। झंडूता खंड का दायित्व अमरनाथ मोहिल्ला, घुमारवीं खंड के दिला राम, सदर खंड-1 का इंदर सिंह, सदर खंड-2 का जीत राम बंसल और श्री नयना देवी खंड का कार्य भगत सिंह को सौंपा गया है। सभी खंड प्रभारियों की पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है जो कार्यक्रम की तैयारियों की देखरेख करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. बीआर आंबेडकर की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए चलो गांव की ओर, संविधान बचाओ देश बचेगा अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसका नेतृत्व महासचिव ताराचंद रनौट करेंगे। बैठक में दिला राम, देवराज, जीत राम बंसल, मदन लाल, बलदेव सिंह, कैश पठानिया सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें