- विद्युत पेंशनरों ने मासिक बैठक में मांगों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की मासिक बैठक वीरवार को डियारा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीआर भाटिया ने की। इस दौरान पेंशनर ने अपनी लंबित मांगों पर चर्चा की।
एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि जनवरी 2016 के छठे वेतन आयोग का बकाया और अन्य लंबित पड़े बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। मेडिकल बिल और महंगाई भत्ते की तीन किस्तों के भुगतान पर विचार किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस बजट में महंगाई भत्ते को शीघ्र प्रदान किया जाए। साथ ही विद्युत पेंशनरों को भी ओपीएस का लाभ दिया जाए। उन्होंने मेडिकल भत्ते को चार सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की मांग की। 65, 70, 75 साल की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को 5,10,15 मूल वेतन में समायोजित किया जाए। बीआर भाटिया ने कहा कि सरकार इन मांगों पर शीघ्र विचार करे और इन्हें पूरा किया जाए। भाटिया ने बताया कि अगली मासिक बैठक 15 मार्च को डियारा में ही आयोजित होगी। इस बैठक में सभी विद्युत पेंशनर बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि अप्रैल में कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। इस बैठक में चुनावों पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर सचिव बंसी राम ठाकुर, सरदार रछपाल सिंह, देवराज नड्डा, गुरुदेव कौशल, मदनपाल, धर्मपाल, छोटा राम, होशियार सिंह, मस्तराम, बेसरिया राम, अमर, सीताराम ठाकुर, निक्कूराम, सुखराम, चेतराम, मनीराम, जोधाराम शर्मा, प्रकाश चंद चंदेल, रोशन लाल और सुरजन सिंह मौजूद रहे।