सिहड़ा स्कूल में आयोजित विदाई पार्टी में मौजूद बच्चे, अभिभावक व स्टाफ। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
सिहड़ा स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिहड़ा में पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया।
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई शिक्षा यात्रा के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उपस्थिति दर्ज कर बच्चों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उपाधियों से सम्मानित किया गया। मानवी भारद्वाज को मिस फेयरवेल, प्रिंस ठाकुर को मिस्टर फेयरवेल, ईशु को मिस ब्यूटीफुल और कार्तिक को मिस्टर हैंडसम का खिताब दिया गया। इसके अलावा मंजू को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जेबीटी अनु कुमारी और एसएमसी प्रधान पूजा कुमारी ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों को आगे की पढ़ाई में मेहनत करने और अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन करने का संदेश दिया।