फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: किसानों को अब 9.50 करोड़ तक मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा पनौल का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
विज्ञापन

शेयर जमा पूंजी पर 15 प्रतिशत लाभांश देने का लिया निर्णय
गरीब विद्यार्थियों के लिए सहायता योजना को मिली मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पनौल का वार्षिक साधारण अधिवेशन प्रधान मंजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में समिति के विकास, वित्तीय मजबूती और सामाजिक दायित्वों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।
किसानों और जरूरतमंद सदस्यों को अधिक वित्तीय सहायता देने के लिए समिति की ऋण सीमा 9 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 9 करोड़ 50 लाख रुपये कर दी गई है। इससे क्षेत्र के किसानों को समय पर अधिक ऋण सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अधिवेशन में वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि समिति का लेन-देन 34 करोड़ 32 लाख 22 हजार 109 रुपये रहा। इस अवधि में समिति ने 8 लाख 89 हजार 879 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए सदस्यों ने शेयर जमा पूंजी पर 15 प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष मंजीत कुमार शर्मा ने जनकल्याण कोष गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे सभा ने मंजूरी दी। इसके तहत समिति के सात वार्डों से सात जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को एक वर्ष तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत प्रति माह 3500 रुपये की सहायता दी जाएगी।
15 नए सदस्य जुड़े
अधिवेशन में 15 नए सदस्यों को शामिल करने की मंजूरी दी गई। इससे सदस्य संख्या बढ़कर 863 हो गई है। पदाधिकारियों ने इसे समिति के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत बताया। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को समिति की उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बैठक में उपप्रधान जय देव सिंह ठाकुर, सदस्य रमेश चंद्र संख्यान, नरेश कुमार, हरिवंश लाल शर्मा, प्रीतम सिंह ठाकुर, रूप सिंह डोगरा, सचिव अमर सिंह ठाकुर, सह सचिव पंकज ठाकुर, विक्रेता नितिन कुमार और देवराज शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें