राज्य पुरस्कार विजेता हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ग्रेस गार्डन स्कूल के 12 विद्यार्थी राष्ट्रपत
स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने स्वागत समारोह का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़( बिलासपुर)। राज्य पुरस्कार विजेता हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ग्रेस गार्डन स्कूल के 12 विद्यार्थी बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सोमवार को अपने विद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया ।
स्कूल प्रबंधक रेश सांख्यान, प्रधानाचार्य पवना सांख्यान की ओर से सभी 12 बच्चों का स्वागत किया गया। इसके साथ मार्शल आर्ट में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली शिवन्या शर्मा का स्वागत सत्कार किया। बच्चों ने अन्य विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। सांख्यान ने कहा कि यह पुरस्कार एमसीडी दिल्ली के अध्यक्ष जोशी के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड नरसिंह मेघ और सचिव गिरीश जोयाल की अध्यक्षता में सफल रहा। इसमें चार राज्य हिमाचल प्रदेश दिल्ली बिहार और हरियाणा राज्य को पुरस्कार दिया गया।