- सदर खंड के स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए कला उत्सव का आयोजन
-ऑनलाइन कराई गई 10 विधाओं में प्रतियोगिताएं
-19 स्कूलों के करीब 88 विद्यार्थियों ने लिया भाग
-विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर खंड के तहत आने वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए कला उत्सव का आयोजन ऑनलाइन किया गया। कला उत्सव में 19 स्कूलों के 88 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कला उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, संगीत वादन, स्वर वाद्य, शास्त्री नृत्य, लोकनृत्य, द्विआयामी दृश्य कला, त्रिआयामी स्थानीय खिलौने, ड्रामा, नाटक, एकल अभिनय में अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं की शास्त्री संगीत स्पर्धा में एबीपीएस स्कूल बागा की सृष्टि ने पहला, कन्या पाठशाला बिलासपुर की आंचल ने दूसरा और बल्ग का घाट की नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की शास्त्री संगीत स्पर्धा में एबीपीएस स्कूल बागा के शौर्य ने पहला, नम्होल के पीयूष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की पारंपरिक लोक संगीत स्पर्धा में कन्या पाठशाला बिलासपुर की तान्या ने पहला, चांदपुर की अंकिता ने दूसरा और एबीपीएस स्कूल बागा की वेदांशी, बल्ग का घाट की शिवानी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की पारंपरिक लोक संगीत स्पर्धा में एबीपीएस स्कूल बागा के विकास ने पहला, रानीकोटला के रमन कुमार और पंजगाईं के युदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की संगीत वादन स्पर्धा में एबीपीएस स्कूल बागा के टेक चंद ने पहला, निहारखन वासला के सौरभ बंसल ने दूसरा और सुई सुराड़ के भूपेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की शास्त्रीय नृत्य स्पर्धा में एबीपीएस स्कूल बागा की हिमानी ने पहला, साई ब्राहमणा की आंचल ने दूसरा और नम्होल की अदिति शर्मा, परोही की गौरी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की लोक नृत्य स्पर्धा में पंजगाईं स्कूल के युदेश ने पहला, चांदपुर के शुभम ने दूसरा और सायर टोबा के शुभम ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की लोक नृत्य स्पर्धा में पंजगाईं स्कूल की अपराजिता ने पहला, एबीपीएस बागा की शगुन शर्मा ने दूसरा और नम्होल की मुस्कान, सायर टोबा की साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की द्विआयामी दृश्य कला पेंटिंग स्पर्धा में सुंगल स्कूल की नैंसी ने पहला, सायर टोबा की रितिका ने दूसरा और जुखाला की स्नेहा, कंदरौर की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की द्विआयामी दृश्य कला पेंटिंग स्पर्धा में नम्होल स्कूल के दीक्षांत ने पहला, बाल पाठशाला बिलासपुर के करण कौंडल ने दूसरा और सायर टोबा के ईशान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की त्रिआयामी दृश्य कला पेंटिंग स्पर्धा में चांदपुर स्कूल की साक्षी ने पहला, सायर टोबा की मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की त्रिआयामी दृश्य कला पेंटिंग स्पर्धा में टेपरा खास स्कूल के अक्षित ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्थानीय खिलौने स्पर्धा में नम्होल स्कूल की मुस्कान ने पहला, सुई सुराड़ की ज्योतिका ने दूसरा और सायर टोबा की मुस्कान देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की नाटक स्पर्धा में सायर टोबा स्कूल की रितिका ने पहला, कंदरौर की तनुजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की नाटक स्पर्धा में सायर टोबा स्कूल के शुभम ने पहला स्थान हासिल किया। बाल पाठशाला बिलासपुर के अध्यापक रवि कुमार ने बताया कि विजेता बच्चों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका कश्मीर ठाकुर, पवन कुमार, रीना, सोहन लाल, नवदीप शर्मा, साची शर्मा और दालिमा ने निभाई।