फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विज्ञान विषय की स्पर्धा में सृष्टि और गोपाल रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऋषिकेश स्कूल में किया प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता गणित, पर्यावरण, विज्ञान और भाषा विषयों में करवाई गई। प्रतियोगिता के लिए 16 टीमें बनाई गई थीं। विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताओं में चार टीमें विजयी रहीं। गणित स्पर्धा में आदित्य, अरुण पाल और लक्ष्य विजयी रहे। विज्ञान स्पर्धा में सृष्टि और गोपाल विजयी रहे। पर्यावरण स्पर्धा में संजय, हिमांशु और लोकेश विजयी रहे। भाषा स्पर्धा में अफ्सरा, नव्या और रंगत विजयी रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विजेता टीम को इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस तरह की क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें