फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर बना ओवरऑल विजेता

Mon, 16 Nov 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत आयोजित आठवीं राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब बिलासपुर ने जीता। जबकि कांगड़ा और शिमला क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


भार तोल में बिलासपुर, सोलन और ऊना, हॉकी लड़कियों के वर्ग में सिरमौर, मंडी व कांगड़ा, बैडमिंटन में कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर, बास्केटबाल लड़कों के वर्ग में कांगड़ा, ऊना और बिलासपुर, लड़कियों के वर्ग में कांगड़ा, ऊना और सोलन, वॉलीबाल लड़कों के वर्ग में बिलासपुर, कुल्लू और मंडी, लड़कियों के वर्ग में शिमला, सिरमौर और किन्नौर, कबड्डी लड़कों के वर्ग में बिलासपुर, ऊना और मंडी, लड़कियों के वर्ग में मंडी, बिलासपुर और कुल्लू, एथलेटिक्स लड़कों के वर्ग में शिमला, ऊना और मंडी जबकि लड़कियों के वर्ग में कांगड़ा, शिमला और बिलासपुर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
खेलों के समापन अवसर पर मुख्यातिथि आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

फर्राटा दौड़ में शब्बू ने मारी बाजी
लड़कियों की फर्राटा दौड़ में शिमला की शब्बू ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शिमला की आकृति और सिरमौर की भूमिका क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में शिमला की सपना, बिलासपुर की सोनिया और सिरमौर की यमुना, 800 मीटर दौड़ में कांगड़ा की लता, शिमला की सपना और कांगड़ा की मंजुला, 1500 मीटर दौड़ में कांगड़ा की सीमा, बिलासपुर की निकिता शर्मा और चंबा की ऊषा और तीन हजार मीटर दौड़ में कांगड़ा की सीमा, सिरमौर की मंजू और बिलासपुर की निकिता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें