फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मनु ने जीती बड़ी माली

Thu, 28 Jan 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड झंडूता के ग्राम पंचायत बल्हसीणा में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में बड़ी माली पर दिल्ली के मनु ने कब्जा किया जबकि दूसरे स्थान पर बबली ने बाजी मारी।
विज्ञापन


छिंज में प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों के पहलवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विजयी पहलवानों को विधायक रिखी राम कौंडल ने पुरस्कृत किया। आयोजक गंगाराम ने बताया कि छोटी माली के लिए बड़गांव के धनंजय ठाकुर ने झंडूता के राजकुमार को पटकनी देकर जीत दर्ज की। इस मौके पर भारी संख्या में छिंज प्रेमियों ने भाग लिया।

कोटलू में 31 जनवरी रविवार को होगा विशाल दंगल
बरठीं (बिलासपुर)। क्षेत्र के कोटलू में 31 जनवरी को विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल के आयोजकों में सुंदर राम, कैप्टन जगदीश कुमार, अमरनाथ, बिशन दास, देशराज, सुभाष ठाकुर, जीत राम शास्त्री, सदाराम शर्मा, बलदेव राज, नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोटलू, हिम्मर लुरहाणी गांव के सौजन्य से आयोजित दंगल 31 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


बड़ी माली में विजेता पहलवान को 5100 रुपये, गुर्ज और चांदी का कंगन दिया जाएगा, जबकि उपविजेता को 4100 रुपये, चांदी का कंगन और गागर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि छोटी माली में 25 साल से कम उम्र के विजेता पहलवान को 2500 रुपये व गुर्ज, जबकि छोटी माली के लिए 2100 रुपये और गागर इनाम स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें