फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कबड्डी और शतरंज में डंगार स्कूल का पहला स्थान

Sat, 23 Sep 2023 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कठलग स्कूल में हुआ खेलों का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग में चल रही तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन अवसर पर उपमंडलाधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे और कहा कि खेलों से व्यक्ति का शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही यह मानसिक तौर पर भी व्यक्ति मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार की छात्राएं विजेता और कल्लर स्कूल की छात्राएं उपविजेता रहीं। वॉलीबाल स्पर्धा में राजकीय उच्च पाठशाला चोखणा विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में कपाहड़ा की छात्राएं विजेता रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार की छात्राएं विजेता और कठलग की छात्राएं उपविजेता रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में डंगार विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा उपविजेता रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान अंजना शर्मा, एसएमसी प्रधान अमरजीत, बीडीसी सदस्य रक्षा देवी, विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें