फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर महोत्सव में चैंपियन बना साई बिलासपुर

Wed, 04 Nov 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में हुई अंडर-20 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बिलासपुर साई होस्टल चैंपियन बना। जबकि राहुल कुमार को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के खिताब से नवाजा गया है।  बुधवार को बिलासपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के 49 किलोग्राम वर्ग भार में निखिल ने कांस्य पदक, 52 किलोग्राम वर्ग भार में प्रिंस ने सिल्वर, 56 किलो वर्ग भार में विजय कैंथला ने गोल्ड मेडल जीता। 60 किलो ग्राम वर्ग भार में राहुल कुमार ने गोल्ड, 64 किलोग्राम वर्ग भार में यशवंत सिंह ने गोल्ड जीता। 69 किलोग्राम वर्ग भार में हनीश ने गोल्ड और 75 किलोग्राम वर्ग भार में ललित ने कांस्य पदक जीतकर राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव अंडर-20 मुक्केबाजी प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि के तौर पर उपिस्थत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विजेता टीम को पांच हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए। सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज राहुल को 1100 रुपये देकर नवाजा गया। खिलाड़ियों का बिलासपुर पहुंचने पर होस्टल प्रभारी कुलदीप कुमार और टीम प्रशिक्षक भूपिंदर सिंह ने सम्मानित किया।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें