फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सक्षम ने पंजाब के दीपा को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ वीरवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। पहले दिन आयोजित कुश्ती के मुकबालों में श्री नयनादेवी जी के सक्षम ने पंजाब के पहलवान को पटकनी दी। स्थानीय पहलवानों के बीच भी कुश्ती के रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़े दंगल का आयोजन होगा। दूसरे दिन दो कुश्तियां तीन-तीन लाख रुपये की होंगी। जबकि एक-एक लाख की दो कुश्तियां भी आयोजित होगी। इसके अलावा 70 हजार रुपये की कुश्ती, 31 हजार रुपये और 21 हजार रुपये की कुश्ती आयोजित की जाएगी। वहीं, 10 कुश्तियां 11-11 हजार रुपये की होगी। दंगल कमेटी के प्रधान चंद्र प्रकाश ने बताया कि यह दंगल के विभिन्न मुकाबलों में विजेता पहलवानों को 21 लाख रुपये की इनामी राशि वितरित की जाएगी। स्थानीय लोगों, दुकानदारों, कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से से दंगल का आयोजन 33 सालों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें