फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से बनेगा झंडूता में खेल स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता में लंबे समय से चली आ रही खेल स्टेडियम की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। सरकार ने स्टेडियम निर्माण के लिए दो करोड़ की राशि जारी कर दी है जिसमें से 70 लाख की राशि लोक निर्माण के पास जमा हो चुकी है। अगले साल तक स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय विधायक जेआर कटवाल ने कहा कि सरकार ने पैसा जारी कर दिया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक होगा। यह खेल स्टेडियम सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस कार्य को शुरू करने के लिए 70 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग के पास आ चुके हैं। मौजूदा समय में खेल स्टेडियम के मैदान का लेवलिंग का कार्य चला हुआ है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य योजना के अनुरूप रहा तो अगले साल तक यह स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बन जाने से क्षेत्र के होनहार बच्चों को घर द्वार पर ही अपनी खेल प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें