स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत आदर्श पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट के तीन होनहार छात्रों का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी जतिन, अभिनव और गौरव इस प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं प्रशिक्षण शिविर में पसीना बहा रहे हैं। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंडी के जोगिंद्र नगर में 6 से 10 अक्तूबर तक किया जाएगा।
स्वारघाट खंड के तीनों बच्चों का प्रदर्शन जिला स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतर रहा है। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर आदर्श पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट के प्रबंधक चंद्रमणी शर्मा व प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा व समस्त अध्यापक वर्ग ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।