फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोरबॉल खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर में हरिद्वार में होगी

विज्ञापन
बिलासपुर में विशेष ओलपिंक की बैठक से पहले मुख्यातिथि व अन्य - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। विशेष ओलंपिक भारत की हिमाचल इकाई की वार्षिक आम बैठक बुधवार को लेकव्यू कैफे बिलासपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता विशेष ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं हिमाचल अध्यक्षा डॉ. मल्लिका नड्डा ने की। इस बैठक में विशेष ओलंपिक भारत के क्षेत्रीय निदेशक परीक्षित महदुदिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में गत वर्ष की गतिविधियों की पूरी रिपोर्ट पेश की गई तथा भविष्य की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। इस बैठक में डॉ. मल्लिका नड्डा ने बताया कि नवंबर माह में हरिद्वार में लोरबॉल खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैं जिसके लिए 31 अक्तूबर से 7 नवंबर तक हिमाचल की विशेष लोरबॉल टीम का बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 13 से 17 नवंबर तक सुंदरनगर में लोर हॉकी के राष्ट्रीय प्रशिक्षकों की कार्यशाला चलेगी जिसमें 55 राष्ट्रीय प्रशिक्षक भाग लेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि लोरबॉल की यूनिफाइड राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 10 जनवरी, 2020 में बिलासपुर में ही होगी। इसमें सामान्य खिलाड़ी व विशेष खिलाड़ी इकट्ठा खेलेंगे।
विज्ञापन

वहीं 9 फरवरी से 13 फरवरी, 2020 में नारकंडा में शीतकालीन खेलों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जबकि 5 जून, 2020 से 10 जून तक लोरबॉल का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर हिमाचल में ही होगा जिसका स्थान अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें