फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स में बढ़ेंगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्निंग बॉडी की बैठक में बुनियादी ढांचे के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण उपचार पर हुआ मंथन
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीजों की देखभाल को और मजबूत करने पर जोर
हिमाचल समेत पड़ोसी राज्यों के मरीजों को उन्नत उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में होगा काम

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे। शुक्रवार को एम्स बिलासपुर की छठी गवर्निंग बॉडी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में संस्थान को और मजबूत करने, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे में सुधार और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर ने बैठक में एम्स बिलासपुर को हिमाचल प्रदेश के साथ पड़ोसी क्षेत्रों के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान में आधुनिक चिकित्सा, जांच और विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार होने से प्रदेश के लोगों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे राज्यों का रुख कम करना पड़ेगा। बैठक में एम्स की चिकित्सा शिक्षा और शोध गतिविधियों को मजबूत करने के साथ मरीजों की देखभाल से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। संस्थान के आधारभूत ढांचे को आवश्यकतानुसार विकसित करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एम्स बिलासपुर हिमाचल में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एम्स में उपलब्ध आधुनिक उपचार और जांच सुविधाओं का लाभ हिमाचल के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर को चिकित्सा शिक्षा, शोध, मरीजों की देखभाल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में और सक्षम बनाया जाएगा। संस्थान को मॉडल चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा, ताकि लोगों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें