फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अदालतों में लंबित मामलों का आपसी सहमति से होगा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर ने मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान किया शुरू
विज्ञापन

पक्षकारों को निशुल्क मिलेगी मध्यस्थता की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अदालतों में लंबे समय से लंबित मामलों को अब मध्यस्थता और आपसी सहमति के माध्यम से जल्द निपटाया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर ने मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान शुरू किया है। इसके तहत पक्षकार संबंधित अदालत में आवेदन कर अपने मामलों का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर प्रतीक गुप्ता ने बताया कि अदालतों में लंबित मामलों के चलते पक्षकारों का समय और धन दोनों खर्च होते हैं। ऐसे में मध्यस्थता, सुलह और आपसी सहमति विवादों के समाधान का बेहतर माध्यम बन सकता है। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं मेडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान को स्वीकृति प्रदान की है। अभियान के तहत कोई भी पक्ष अपने लंबित मामले को मध्यस्थता के जरिए निपटाने के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकता है। मध्यस्थता की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी। इसके माध्यम से वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस के मामले, मोटर दुर्घटना दावा मामले, आपराधिक समझौता योग्य अपराध, बीमा और भूमि विवाद सहित कई मामलों का समाधान किया जा सकता है। प्रतीक गुप्ता ने बताया कि अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर संपर्क किया जा सकता है। पक्षकार अधिवक्ता के माध्यम से भी संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें