फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में सोनाक्षी रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडूता के निजी स्कूल में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता के निजी स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने पहला, अक्षरा ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में ध्रुव ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जन जागरूकता के माध्यम से तंबाकू के उपयोग से होने वाले रोगों को दूर करना, स्वास्थ्य, सामाजिक आर्थिक और वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी नियंत्रण पाना है। विश्व में प्रति वर्ष 10 में से एक मौत तंबाकू उपयोग के कारण होती है। तंबाकू का सेवन शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करता है। कानून सिगरेट एवं अन्य तंबाकू पद निरोध कानून 2003 के तहत शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में धूम्रपान और बिक्री पर प्रतिबंध है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ठाकुर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर आकृति, कमलेश, राम प्यारी, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें