फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोकसभा चुनाव में जेपी नड्डा के जिले में घटा अनुराग का वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
-2019 में कांग्रेस के रामलाल ठाकुर के मुकाबले लिए थे 67,154 वोट ज्यादा
विज्ञापन

-इस बार वोट मार्जिन घटा, रायजादा से 43,429 वोट की बढ़त मिली

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिले बिलासपुर से अनुराग ठाकुर के वोट बैंक में कटौती हुई। 2019 में जहां अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से रामलाल ठाकुर के मुकाबले बिलासपुर से 67,154 वोट ज्यादा लिए थे। वहीं, इस बार इस बढ़त में कमी हुई है। अनुराग को रायजादा के मुकाबले बिलासपुर से 43,429 वोट की बढ़त मिल पाई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में आकलन लगाया जा रहा था कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का गृह जिला होने के नाते इस बार बिलासपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की हार जीत में अहम भूमिका निभाएगा, लेकिन इस चुनाव में इसका उल्टा हुआ है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के जिले से जहां अनुराग ठाकुर को बड़ी लीड मिली है, वहीं बिलासपुर से इस बार वोट का आंकड़ा कम हुआ है। हालांकि बिलासपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह जिला है। वहीं एकमात्र नड्डा ही थे, जिन्होंने अनुराग के लिए बिलासपुर में रैली की। उनकी जनसभा कोई बड़ा कमाल बिलासपुर में नहीं कर पाई। उनके अलावा किसी भी बड़े नेता ने अनुराग के प्रचार और प्रसार के लिए बिलासपुर का रुख नहीं किया। वोट मार्जिन कम होने का एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है। बिलासपुर में चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन में भाजपा के विधायक हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार यहां से अनुराग को करीब 1 से डेढ़ लाख वोट की बढ़त मिलेगी। इसमें इसका उल्टा हुआ और पिछले चुनावों की अपेक्षा इन चुनावों में उन्हें कम वोट से संतुष्ट होना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अनुराग ठाकुर को जिले से इस बार कुल 1,39,406 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 95,977 वोट पड़े। यानी कि अनुराग ठाकुर को जिले से 43,429 वोट की बढ़त मिली, जबकि 2019 के चुनाव में अनुराग ठाकुर को बिलासपुर से 1,45,717 वोट पड़े थे। उनके प्रतिद्वंदी रामलाल ठाकुर को जिले से 78,563 वोट मिले थे। उन्होंने उस दौरान रामलाल ठाकुर को करीब 67,154 वोटों से मात दी थी। इस बार अनुराग ठाकुर के लिए बिलासपुर में वोट का मार्जिन कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें