फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: गांधी उपनाम तो कुछ लोगों ने ले लिया लेकिन उनके आदर्श नहीं ले पाए, जानें ऐसा क्यों बोले अनुराग ठाकुर

Thu, 08 Jan 2026 03:40 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, बिलासपुर

सार

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस विश्व की एकमात्र पार्टी है जो रोजगार देने का, गरीब और गांव के विकास का विरोध करती है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस विश्व की एकमात्र पार्टी है जो रोजगार देने का, गरीब और गांव के विकास का विरोध करती है। 'विकसित भारत जी राम जी' अधिनियम से गांव के विकास की, गरीब को रोजगार की गारंटी है, ज्यादा देहाड़ी की, 100 से 125 दिन काम देने की गारंटी है, डेटा मेंटेन होगा, बैंक खातों में सीधा पैसा आएगा और जब खेती का समय होगा तो उस समय जी राम जी के काम को बंद करके आपको खेती करने का भी अवसर मिलेगा। पंचायतों को शक्ति दी गई है न कि राज्य या केंद्र की सरकारों को। 

विज्ञापन



भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 'गांधी' उपनाम तो कुछ लोगों ने ले लिया लेकिन उनके आदर्श नहीं ले पाए। विकसित भारत जी राम जी देश हित में है, गरीब हित में है, गांवों के हित में है कांग्रेस राम के नाम का और गरीब के काम का विरोध कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें