फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सोहलद कृषि सहकार समिति ने अर्जित किया एक लाख का लाभ

Mon, 24 Feb 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के भराड़ी में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित सोहलद कृषि सहकार समिति व लोग । संवाद
विज्ञापन
-प्रधान ने वार्षिक अधिवेशन में गतिविधियों की दी जानकारी
विज्ञापन

-सहयोग के लिए सभी सदस्यों का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत दी सोहलद प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति सीमित देहलवी का वार्षिक अधिवेशन सभा कार्यालय में हुआ, जिसमें सभा उत्थान के बारे में विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

सभा के प्रधान राजेंद्र ने सदस्यों को बताया कि 2023-24 में सभा ने उपभोक्ता वस्तुओं से कुल 1,37,931 रुपये का अशुद्ध लाभ अर्जित किया। 2023-24 में कुल 4,30,80,798 रुपये का कारोबार किया। सभी खर्चों का भुगतान करने के बाद सभा ने 1,06,909 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। सभा का गठन 1986 में सदस्यों के सहयोग से उपभोक्ता भंडार के रूप में हुआ। 2018 तक सभा अपने सदस्यों से उपभोक्ता वस्तुएं पीडीएस राशन और खाद वितरित करने का काम करती रही। 2018 में तत्कालीन प्रबंधक समिति और सदस्यों के प्रयासों से दी सोहलद उपभोक्ता भंडार से दी सोहलद प्राथमिक कृषि सहकारी सभा बनाई गई जिसके लिए उस समय की प्रबंधक समिति और सभी सहकार बंधु बधाई के पात्र है। इसके बाद सभा अपने सदस्यों को पीडीएस राशन और खाद के साथ-साथ वित्तीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रही है। वित्तीय सेवाओं में बचत खाता, आरडी खाता, एफ डी खाता और ऋ ण सुविधाएं शामिल है। 2023 से सभा कॉमन सर्विस सेंटर (लोकमित्र केंद्र) का कार्य भी कर रही है, जिसके तहत सभा क्षेत्रवासियों को विभिन्न सुविधाएं दे रही हैं। सभा बीज और दवाइयों का लाइसेंस बनवा कर लोगों को उत्तम किस्म के बीज और कृषि दवाइयां भी उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर सभा उप प्रधान रमेश कुमार, सदस्य जोगिंदर पाल, जगन्नाथ और सोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें