फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशे के खिलाफ समाज को मिलकर लड़नी होगी जंग

विज्ञापन
किसान भवन में आयोजित नशा जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते पुलिस अधिकारी। स्रोत डीपी
विज्ञापन
किसान भवन में हुई जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किया आह्वान
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का भी लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशे के बढ़ते खतरे पर प्रभावी अंकुश लगाने और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से किसान भवन में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
नशा मुक्त भारत अभियान, वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्ययोजना के तहत आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने नशे के दुष्प्रभावों, उपचार और पुनर्वास की जानकारी देते हुए युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया। कार्यशाला में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामुदायिक विकास से जुड़े विशेषज्ञों ने कहा कि नशे की लत केवल एक व्यक्ति का जीवन ही नहीं बिगाड़ती, बल्कि पूरे परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए परिवार, विद्यालय, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन को मिलकर कार्य करना होगा। जागरूकता के साथ-साथ समय पर उपचार और पुनर्वास की प्रभावी व्यवस्था भी इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को नशे की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और कौशल विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सकारात्मक वातावरण और रचनात्मक गतिविधियां ही नशे से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। प्रतिभागियों को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों, उपलब्ध सुविधाओं और उनके संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। साथ ही परिवार और समाज से बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति, बिलासपुर के स्वयंसेवियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें