फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के विकास के लिए सामाजिक भागीदारी आवश्यक: रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
डंगार स्कूल में मनाया सामाजिक भागीदारी दिवस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में शिक्षा सप्ताह के तहत सामाजिक भागीदारी दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने की।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दीनानाथ शर्मा और एसएमसी प्रधान मनोहर लाल ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को नशा मुक्ति, लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध सचेत किया। साथ ही समाज के प्रति छात्रों के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को समाज से जुड़ने और उनके उत्थान में योगदान देने के लिए कहा। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के लिए कम्युनिटी पार्टिसिपेशन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। यदि छात्र सैद्धांतिक और व्यावहारिक रूप से मजबूत होंगे तो देश अवश्य प्रगति करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें पठन-पाठन सामग्री तैयार करवाना, खेल, संस्कृति, पाठशाला पोषण दिवस शामिल रहे। इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, यशपाल राणावत, कमला शर्मा, कुलभूषण, पूनम, पाठशाला का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें