फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ा लोगों का हुजूम, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना कर्फ्यू में रियायतें मिलने के बाद अब बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ने लगा है। सोमवार को 9 बजे से 5 बजे तक दुकानें खुलने के कारण लोगों का काफी जमावड़ा बाजारों में देखने को मिला। अब कुछ रूटों पर बसें भी चल पड़ी हैं। इसके कारण भी बाजारों में लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बाजारों में लोगों द्वारा कोरोना नियमों की अवहेलना भी की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से निगम की बसें चलीं। कई लोगों ने बसों में सफर कर बाजरों का रुख किया। बाजार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुले रहे। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। सब्जी, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में ज्यादा ग्राहक देखने को मिले। किराना की दुकानों पर भी लोगों ने काफी खरीदारी की। सड़कों पर पहले के मुकाबले ज्यादा वाहन दिखाई दिए। इसके कारण कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें