29 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी
13 दिसंबर को होगी अभ्यर्थियों की लिखित प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छठी कक्षा में दाखिला लेने के लिए अभी तक सिर्फ एक हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
दाखिले के लिए सभी आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की लिखित प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। दाखिले के लिए वह सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हो। अभ्यर्थी बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 दोनों तिथियों के बीच होनी चाहिए। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 9418114501 और 01978280342 पर किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि जेएनवी कोठीपुरा में छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी हैं। दाखिले के लिए इस बार 3,500 अभ्यर्थियों के आवेदन का लक्ष्य रखा गया है।