फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर पंचायत में 98 परिवार बीपीएल से हुए बाहर

विज्ञापन
घुमारवीं की औहर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित लोग। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
बीपीएल चयन के लिए जारी नए मापदंडो को लेकर लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन

सरकार से मापदंडों में संशोधन करने की भी उठाई मांग
पंचायत में सिर्फ 14 परिवार बीपीएल की सूची में रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार की ओर से बीपीएल चयन के लिए जारी किए नए मापदंडों का असर दिखने लगा है। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत औहर में नए मापदंड को पूरा नहीं करने वाले 98 परिवार बीपीएल से बाहर हो गए हैं। पंचायत में सिर्फ 14 परिवार ही बीपीएल सूची में रह गए हैं।
औहर पंचायत में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रेमलता ठाकुर ने की। सभा में 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज हुई और कोरम पूरा हो गया। सभा का मुख्य एजेंडा पंचायत के 112 बीपीएल परिवारों का नए मानदंडों के अनुसार सर्वे करना था। सर्वे करने के बाद 112 में से 98 परिवार नए मानदंडों को पूरा नहीं कर पाए और उन्हें अपात्र घोषित कर बीपीएल से बाहर कर दिया गया। पंचायत में अब 14 परिवार बीपीएल में रह गए हैं। वहीं, बीपीएल से बाहर हुए लोगों ने सरकार की ओर से जारी नए मापदंडों को विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चे अभी स्कूल में ही पढ़ रहे हैं और आय का कोई साधन नहीं था। ऐसे लोगों को बीपीएल से बाहर निकालना सही नहीं हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस फैसले पर विचार कर पात्र लोगों को बीपीएल परिवार में दोबारा शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नए मापदंडों के अनुसार ऐसे परिवार, जिनमें 18 वर्ष से कम आयु के अनाथ बच्चे या ऐसे परिवार जिनमें केवल 59 वर्ष की आयु से अधिक वृद्धजन ही हैं और 18-59 आयु का कोई वयस्क सदस्य नहीं है, ऐसे परिवार जिनमें महिला मुखिया हो, जिसमें 18-59 आयु के बीच कोई वयस्क पुरुष न हो, जिसमें विधवा, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं शामिल होंगी, ऐसे परिवार जिनके मुखिया में 50 प्रतिशत से अधिक विकलांगता हो, ऐसे परिवार जिनके सभी वयस्क सदस्यों ने पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 100 दिन काम किया हो, ऐसे परिवार जिनके कमाने वाले सदस्य कैंसर, अल्जाइमर, पार्किंसंस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण वह स्थायी रूप से अक्षम हैं, वे परिवार जो पृथक्करण मानदंडों में से किसी एक या अधिक को पूरा करते हैं, बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। औहर पंचायत की सभा में पंचायत सचिव अंबिका शर्मा, उप प्रधान रणजीत वर्धन, वार्ड सदस्य सरोज कुमारी, गौरव शर्मा, कर्म सिंह, ममता देवी, बबली देवी, रामप्यारी, संध्या देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें