फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के दौर में स्मार्ट प्लानिंग ही सफलता की कुंजी : उपायुक्त

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में उपायुक्त बिलासपुर को सम्मानित करते स्टाफ
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप,विद्यार्थियों को दिए प्रैक्टिकल टिप्स
विज्ञापन


डिजिटल शिक्षा के दौर में संसाधनों की नहीं कमी,सही दिशा, निरंतर अभ्यास जरूरी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सिविल सेवाओं से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि सही रणनीति और स्मार्ट प्लानिंग जरूरी है। यह बात उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बिलासपुर कॉलेज में आयोजित करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में कही। यह वर्कशॉप जिला प्रशासन बिलासपुर ने सिविल स्टेप इंस्टीट्यूशन चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित की।
उपायुक्त ने कहा कि देशभर में हर साल करीब एक करोड़ युवा प्रतियोगी परीक्षाएं देते हैं, लेकिन इनमें से केवल पांच से सात प्रतिशत ही अंतिम चयन तक पहुंच पाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य, बेहतर समय प्रबंधन और रणनीति के साथ तैयारी करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन छह से आठ घंटे के नियमित अध्ययन, साप्ताहिक मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के विश्लेषण और आत्म-मूल्यांकन को तैयारी का अभिन्न हिस्सा बनाने की सलाह दी। कहा कि डिजिटल शिक्षा के इस दौर में संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि सही दिशा और निरंतर अभ्यास ही सफलता तय करते हैं। उन्होंने युवाओं को असफलता से न डरने और उसे सीखने का अवसर मानने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य तय किए की गई तैयारी कभी परिणाम नहीं देती। सही समय पर लिया गया सही निर्णय ही भविष्य की दिशा व गति तय करता है।
विज्ञापन

वर्कशॉप में सिविल स्टेप इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय जोशी ने यूपीएससी, एचएएस, एलाइड सेवाओं, बैंकिंग, पुलिस भर्ती, एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, पैटर्न, विषय चयन और उत्तर लेखन तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों के उदाहरण साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रश्नोत्तर सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था की ओर से हिमाचल जनरल नॉलेज की पुस्तकें भेंट की गईं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पी.एस. कटवाल ने जिला प्रशासन और सिविल स्टेप इंस्टीट्यूट का युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रेमजीत, एडवाइजरी सदस्य रीता शर्मा, करियर काउंसलिंग कन्वीनर नम्रता पठानिया, एनसीसी एएनओ डॉ. जय चंद, रोवर-रेंजर ऑफिसर डॉ. रजनी, आरआरसी कन्वीनर डॉ. सोनिया राठौर, एनएसएस अधिकारी प्रो. अनुश्रिया, डॉ. अजीत, प्रो. अश्विनी चंदेल और ऋतुराज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें