फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लघु रोजगार मेला 21 अप्रैल को

Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठित 6 औद्योगिक इकाइयों में कुशल, अकुशल, आईटीआई उम्मीदवारों का होगा चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर की ओर से 21 अप्रैल को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस लघु रोजगार मेले में प्रतिष्ठित 6 औद्योगिक इकाइयों में लगभग 121 पदों के लिए कुशल, अर्धकुशल और आईटीआई प्रशिक्षित उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि लघु रोजगार मेले में वर्धमान टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड बद्दी को ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष हो। इसी तरह इंस्टा सिक्योर बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड जहां सेल्स एग्जीक्यूटिव और सर्वे एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर पास ऐसे उम्मीदवारों का चयन करेगी जिनकी आयु 45 वर्ष तक हो, तो वहीं हिमटफ ग्लास इंडस्ट्रीज, ग्वालथाई जिला बिलासपुर सीनियर हेल्पर के पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी आयु 35 वर्ष तक हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लघु रोजगार मेले में रॉयल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वाहण, श्री नयना देवी जी को पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान, टीजीटी संस्कृत, जेबीटी, एनटीटी, सहायक लाइब्रेरियन के पदों हेतु बीएड और डिप्लोमा पास और चपरासी के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसी दौरान एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष हो और ऊंचाई 168 सेमी से अधिक और वजन 54 से 95 किलोग्राम तक हो। रोजगार मेले के दौरान एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली को मशीन ऑपरेटर और मटेरियल हैंडलिंग के पदों के लिए 10वीं और आईटीआई पास युवाओं की जरूरत है जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष हो।
विज्ञापन

उन्होंने बिलासपुर जिला के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें