फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 616 ग्राम चरस के साथ छह युवक गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
फोरलेन पर चरस के साथ पकड़े छह आरोपी नीचे बैठे हुए और मौजूद पुलिस जवान। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बलोह मल्यावर लिंक रोड पर गश्त के दौरान मिली सफलता
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह मल्यावर लिंक रोड पर की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो कारों को जांच के लिए रोका। दोनों वाहनों में कुल छह युवक सवार थे। तलाशी के दौरान एक कार की परिचालक सीट के नीचे रखे एक पाउच से 616 ग्राम चरस बरामद हुई। जसवीर (24) निवासी कालवन तहसील नरवाना जिला जींद (हरियाणा), छबील ठाकुर (22) निवासी शापनिल, डाकघर अनाह तहसील बंजार, आयुष (21) निवासी भांबला तहसील सरकाघाट जिला मंडी, नितिन कुमार (28) निवासी गांव व डाकघर गलोड तहसील नादौन हमीरपुर, प्रदीप (23) निवासी गांव उझाना तहसील नरवाना जिला जींद (हरियाणा) और गिरिराज (25) निवासी गांव बडाथाच डाकघर देऊठा तहसील बंजार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें