फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख से बड़गांव मोड़ पर बनेगा शौचालय

Fri, 05 Feb 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, बरठीं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं बाजार में शौचालय का निर्माण न होने से समस्या से जूझ रहे लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी। बरठीं वासियों की लंबित शौचालय बनाने की मांग पर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बरठीं में पहुंचकर शौचालय के निर्माण को भूमि का चयन किया।
विज्ञापन


बड़गांव मोड़ पर शौचालय निर्माण के लिए जमीन चयनित हुई। अधिकारियों के मुताबिक शौचालय निर्माण के लिए छह लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। बरठीं में शौचालय का निर्माण होने से लोगों की लंबित मांग भी पूरी हो जाएगी। शुक्रवार को स्थानीय पंचायत एवं व्यापार मंडल के साथ उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों ने बरठीं क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान शौचालय के निर्माण को सर्वसम्मति से जमीन का चयन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपमंडलाधिकारी आदित्य नेगी, डीएसपी अंजनि जस्वाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद, जिला परिषद सदस्य हरीश धीमान, विकास खंड अधिकारी प्रकाश चंद, सहायक अभियंता हरी राम, एसएचओ तलाई प्रेम सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान प्रेम लाल, उपप्रधान राकेश मेहता, व्यापार मंडल के प्रधान राम प्रकाश गौतम सहित अन्य व्यापारियों ने बड़गांव मोड़ पर शौचालय निर्माण के लिए जमीन का चयन किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए छह लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। शीघ्र ही बरठीं में शौचालय का निर्माण कर दिया जाएगा।

बरठीं बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समय-समय पर बरठीं बाजार में शौचालय के निर्माण की मांग उठाई है। बरठीं बाजार में शौचालय निर्माण को जमीन फाइनल होने से लोगों की लंबित मांग पूरी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें