फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: साइट प्रभारी की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के डेराबस्सी के व्यक्ति की खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एम्स जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन

सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स में चल रहे निर्माण कार्य में साइट प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे पंजाब के एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। व्यक्ति ब्रह्मपुखर में किराये के मकान में रहता था। खाना खाने के बाद उसकी तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई, लेकिन एम्स पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दीपक ठाकुर निवासी कांगड़ा ने बताया कि एम्स में निर्माणाधीन विश्राम सदन का साइट प्रभारी हूं। उनके साथ गुरशरण शेरा (76)निवासी डेरा बस्सी एसएएस नगर पंजाब साइट प्रभारी नियुक्त थे। दोनों ब्रह्मपुखर में किराये पर कमरा लिया है। दो-तीन दिन से गुरशरण शेरा की तबीयत थोड़ी ढीली चल रही थी। शनिवार रात को अचानक खाना खाने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें एम्स अस्पताल बिलासपुर ला रहा थे तो रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। बाद एम्स लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें