फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बहनों ने भाई को तिलक लगाकर मनाया भाईदूज

Thu, 23 Oct 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में भाई दूज का त्योहार मनाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया भाई-बहन के स्नेह का त्योहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। दिवाली के बाद भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भाईदूज वीरवार को जिले भर में पारंपरिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की धूम शुरू हो गई। घर-घर में बहनों ने अपने भाइयों की आरती उतारी, तिलक लगाया और उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रेम और आशीर्वाद का आदर किया।
विज्ञापन


त्योहारी शृंखला के अंतिम त्योहार भाईदूज को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खुशियों का माहौल रहा। बिलासपुर शहर के बाजारों में सुबह से ही रौनक छाई रही। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर अच्छी खरीदारी हुई। बहनों ने भाइयों के लिए पारंपरिक मिठाइयां खरीदीं। शहर की प्रसिद्ध मिठाई दुकानों में भाईदूज को देखते हुए विशेष भाई दूज थाली भी तैयार की थी। नौनिहालों ने अपने बड़े भाइयों और बहनों के साथ इस दिन को खेल-खेल में मनाया। बच्चों के लिए बाजारों में खास चॉकलेट पैक और रंग-बिरंगे राखियों जैसे भैया दूज बैंड भी बिक रहे थे। शहर की सड़कों पर दिनभर त्योहारी उल्लास का नजारा देखने को मिला। दीपावली के बाद मनाया जाने वाला यह पर्व एक बार फिर भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते की मिठास को तरोताजा कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें