फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: साइलेंट स्ट्राइकर ने कंदरौर, जेएसवी ने बरठीं को हराया

Thu, 01 Jan 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बारिश के कारण तीसरा मैच रद्द
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत वीरवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले साइलेंट स्ट्राइकर ने कंदरौर और दूसरे में जेएसवी बिलासपुर ने बरठीं को हराया। वहीं तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ।
पहला मुकाबले में कंदरौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कंदरौर ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 68 रन बनाए। अजय ने 23 और अमन ने 14 रन का योगदान दिया। साइलेंट स्ट्राइकर की ओर से राजेश पटियाल ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइलेंट स्ट्राइकर ने 9.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया। इस पारी में शिवांश ने 19 और युवराज ने 17 रन का योगदान दिया। कंदरौर की ओर से अजय ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मुकाबले में बरठीं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया और चार विकेट खोकर 76 रन बनाए। बरठीं की ओर से सतीश ने नाबाद 19 और अजय ने 17 रन की पारी खेली। जेएसवी की ओर से रविंद्र कुमार ने तीन विकेट हासिल किए। जेएसवी ने 7.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस पारी में राहुल ने नाबाद 25 रन बनाए। बरठीं की ओर से विजय ने तीन विकेट हासिल किए। तीसरा मुकाबला बिलासपुर ब्लास्टर और महादेव इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिलासपुर ब्लास्टर ने तीन विकेट खोकर 121 रन बनाए। हालांकि दूसरी पारी में दूसरे ओवर के दौरान बारिश हो गई, जिस कारण मैच रद्द हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें