फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुभम और दलजीत रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
- आदर्श शिक्षा महाविद्यालय में इंटर हाउस खेलकूद स्पर्धा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. आशीष शर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रशिक्षु अध्यापकों को खेल के महत्व से अवगत करवाया। इस प्रतियोगिता में 18 खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में रावी, व्यास, सतलुज, चिनाव ने भाग लिया। लड़कियों की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में रंजना सतलुज सदन विजय रही। लड़कों की डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुभम और दलजीत रावी सदन से विजयी रहे। चैस के फाइनल मैच में रविकांत चिनाव हाउस से विजयी रहे। लड़कों की वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा में प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु विजय रहे। लड़कियों के वॉलीबाल मैच में दूसरे वर्ष की प्रशिक्षुओं ने बाजी मारी। थ्री लैग रेस में व्यास हाउस विजयी रहा। लेमन स्पून रेस में व्यास हाउस विजयी रहा। लंबी कूद में व्यास हाउस का सौरभ प्रथम रहा। लड़कियों में इशिका प्रथम रही। लड़कों की ऊंची कूद में रविकांत चिनाव हाउस से और सौरव व्यास हाउस से प्रथम रहा। द्वितीय प्रतियोगिता में लड़कियों में मनीषा और शालू रावी हाउस से प्रथम रही। रूबिक रेस में हरीश सहगल चिनाव हाउस से प्रथम रहा। पेपर रेस में रविकांत चिनाव हाउस से प्रथम रहा। नीडल-थ्रेड रेस में आकांक्षा व्यास हाउस से प्रथम रहीं। पिरामिड रेस में पल्लवी चिनाब सदन से प्रथम रही। सैक रेस में कोमल सतलुज सदन से प्रथम रही। बैलून रेस में हिना और सलोनी चिनाव सदन से प्रथम रहीं। ब्लास्ट द बैलून रेस में अंकिता और काजल चिनाव सदन से प्रथम रहीं। पिचर ब्रेक प्रतियोगिता में कल्पना और मनीषा रावी हाउस से प्रथम रहीं। टग ऑफ वार में व्यास सदन ने जीत हासिल की। जलेबी रेस में दलजीत रावी सदन से प्रथम रहा। क्रिकेट मैच में बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि कॉलेज प्रबंधक राकेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता प्रियंका शर्मा, पूनम शर्मा, मीनाक्षी चंदेल, वेद प्रकाश, अजय दत्त शर्मा, प्रीतम चंद, अर्पणा, मीनाक्षी शर्मा, अनन्या रनौत, पूजा शर्मा, सरिता देवी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें