नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा में आयोजित विदाई समारोह में खिताब प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों क
नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा में नवमी के विद्यार्थियों ने दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, कविता और लघु नाटिका सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में शुभ शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और अक्षिता को मिस फेयरवेल चुना गया। नवमी के विद्यार्थियों ने विजेताओं को ताज पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक बीएल धर्माणी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत आवश्यक है। इस अवसर पर अनूप शर्मा, निशा भारद्वाज, नितिन राणा, आरती शर्मा, रितिका धीमान, सपना देवी, सुरेखा धीमान, जितेंद्र शर्मा, सरस्वती शर्मा, प्रवीण कुमारी, आशा कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।