फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समोह में धूमधाम से मनाया श्रीराम जन्म महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत समोह में आयोजित राम कथा के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ राम जन्मोत्सव में भाग लिया। राम कथा में आचार्य शेखर भारद्वाज भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में उनकी महिमा का वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समोह में ग्रामवासियों की ओर से हर वर्ष धार्मिक महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। राम कथा और महायज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें