बिलासपुर अस्पताल को सैनिटाइज करते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के औहर पंचायत के औहर बाजार को भी घुमारवीं प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। पंचायत प्रधान कमला संधू की मौजूदगी में प्रशासन ने बाजार बंद करवाया। हालांकि हॉल ही में यहां कोई भी कोरोना पॉजिटिव सामने नहीं आया है। लेकिन बावजूद इसके प्रशासन द्वारा बाजार को बंद करवाया गया जो कि बड़े संशय की बात है।
पांच दिन पहले उक्त क्षेत्र में एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया था। अब प्रश्न उत्पन्न होता है कि पांच दिनों बाद प्रशासन को याद आई कि इस बाजार को भी कंटेनमेंट जोन बनाया जाना चाहिए। औहर के साथ भजवाणी से कोरोना पॉजिटिव मामला पांच दिन पहले आया था। जिसके चलते पांच दिन बाद इस बाजार को कंटेनमेंट जोन प्रशासन द्वारा घोषित किया गया। लेकिन इन पांच दिनों में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोग किससे मिले या कौन इस बाजार से खरददारी करके निकला इसका पता लगाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग को खूब मशक्कत करनी पड़ेगी। अगर विभाग ने समय से संक्रमित की ट्रेवलिंग हिस्ट्री सहित उसके प्राथमिक संपर्क की लिस्ट खंगाल ली होती तो अब इस तरह से जनता और प्रशासन दोनों को परेशानी का सामना न करना पड़ता।
एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि पांच दिन पहले भजवाणी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया था। प्रशासन को जानकारी मिली है कि जो युवक पॉजिटिव आया है। इस क्षेत्र के भी कुद लोग इससे मिले हैं। जिस कारण इस बाजार को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।