फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दकड़ी चौक फुटब्रिज निर्माण का दुकानदारों ने किया विरोध, अंडरपास की मांग

Mon, 03 Feb 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन सौंपते दकड़ी चौक के दुकानदार । संवाद
विज्ञापन
-दुकानदारों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या
विज्ञापन

-बोले, फुटब्रिज के निर्माण से ढक जाएंगी दुकानें, व्यापार पर पड़ेगा असर

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के दकड़ी चौक पर बनने वाले ओवरहेड फुटब्रिज का स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया है। इसको लेकर सोमवार को घुमारवीं के दकड़ी चौक के दुकानदारों ने एसडीएम घुमारवीं को एक ज्ञापन सौंपा। दुकानदार बलदेव राज ने बताया कि इस पुल के निर्माण से उनकी दुकानों के सामने पिलर खड़े हो जाएंगे, जिससे उनकी दुकानें पूरी तरह ढक जाएंगी और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी।
विज्ञापन

इसी कारण दुकानदारों ने इस प्रस्तावित पुल का विरोध शुरू कर दिया है और प्रशासन से भूमिगत पुल (अंडरपास) बनाने की मांग की है। दकड़ी चौक घुमारवीं का सबसे व्यस्त स्थानों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं, जिससे यह स्थान व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। फुटब्रिज के निर्माण से यहां स्थित दुकानों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। दुकानदारों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि यदि प्रशासन को यहां यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है, तो फुटब्रिज के बजाय भूमिगत पैदल मार्ग (अंडरपास) का निर्माण किया जाए। दुकानदारों का कहना है कि इस उपाय से न केवल सड़क पर जाम की समस्या हल होगी, बल्कि दुकानदारों और व्यापार पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि दुकानदारों की ओर से शिकायत पत्र उन्हें मिला है। अब वह फुटब्रिज बनाने वाली कंपनी से बात करके इस समस्या के समाधान का रास्ता निकालेंगे। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि किसी को भी असुविधा न हो। इस मौके पर बलदेव राज, अरुण शर्मा, अरविंद, अंकुश चंदेल, रविकांत, देवेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, सोनू, धर्म पाल, लेख राम सहित कई अन्य दुकानदार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें