फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिस्टा गौतम बनीं राफ्टिंग एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्याम शर्मा बनाए गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राफ्टिंग एसोसिएशन की बैठक वीरवार को मुख्यालय में आयोजित की गई। इसमें पूर्व खिलाड़ी एवं क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से सेवानिवृत्त शिस्टा गौतम को एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर घुमारवीं से प्रमुख व्यवसायी श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश कुमार, हेमराज ठाकुर और इं. श्यामलाल पंवर को चुना गया। महासचिव के पद पर इम्तियाज खान, सचिव घुमारवीं नगर परिषद की अध्यक्ष रीता सहगल, बृजलाल चौहान और पूर्व प्रधान तृप्ता ठाकुर को चुना गया। सहसचिव के पद पर अनिल मल्होत्रा एवं मीना जमवाल को चुना गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष के पद पर सुनंदा सूद, मुख्य सलाहकार के पद पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक सुशील पुंडीर, सलाहकार के पद पर पंडित सत्यदेव शर्मा, प्रेस मीडिया प्रभारी सचिव रेखा बिष्ट को चुना गया। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में एडवोकेट स्नेहिल सूद, अप्रत्युक्ष गौतम, कुसुम जमवाल शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें