कबड्डी टीम की विजेता को 28 हजार और वॉलीबाॅल विजेता को 18 हजार रुपये मिला इनाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नित्थर (कुल्लू)। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नित्थर उपतहसील के अलावा रामपुर, आनी, शिमला, सोलन और मंडी से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परस राम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कबड्डी में शिमला और वॉलीबॉल में बिशलाधार की टीम विजेता बनी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिशलाधार की टीम ने पहला और जंजेली की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 18 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में शिमला की टीम विजेता और सोलन की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 28 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही के प्रधान विक्रांत चौहान ने बताया कि क्लब कई वर्षों से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता सफल रही और खिलाड़ियों के साथ स्थानीय लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
महिला रस्साकशी में तांदी अव्वल
महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल तांदी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। महिला मंडल थलीन दूसरे स्थान पर रहा। विजेता तांदी महिला मंडल को 18 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।