फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिमला -मांझू बस सेवा अनियमित, यात्री हो रहे परेशान

Wed, 01 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विनोद शर्मा। अर्की, बस समस्या।
विज्ञापन
रात 9 बजे तक करते रहते हैं बस का इंतजार,
विज्ञापन

तीन दशक से संचालित बस सेवा अब लगातार हो ही अनियमित
योगेश शर्मा
अर्की(सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों को जोड़ने वाली रात्रि सेवा शिमला-मांझू बस समय पर नहीं आ रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने गंतव्य तक जाने वाले यात्री रात 9 बजे तक बस का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन बस उस समय तक भी कभी-कभी ही पहुंच पाती है। इस कारण लोगों को निजी वाहनों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। यह बस सेवा करीब तीन दशकों से चली आ रही है। लेकिन अब यह इस रूट पर केवल खानापूर्ति के लिए चल रही है। व्यापारियों का कहना है कि शाम को दुकान बंद करके घर जाते समय उन्हें बस नहीं मिलती। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। राजधानी शिमला से यह बस शाम करीब 5:15 बजे शिमला बस स्टैंड से चलती थी। इसके बाद रात 7:30 बजे मांझू की ओर निकलती थी। ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा, पलोग और खनलग पंचायत के लोग इस बस का लाभ लेते थे। लेकिन समय सारणी की अव्यवस्था के चलते लोग अब परेशान हैं।

इनसेट
क्या कहते हैं लोग
गांव पलोग के विनोद शर्मा ने बताया कि वह निजी बस में नौकरी करते हैं। शाम को 7:30 बजे बस जाती थी और वह उसी से घर जाते थे। लेकिन बस समय से नहीं आ रही है। इससे उन्हें घर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इनसेट

बस का रहता है इंतजार
गांव मांझू के पंकज चौहान ने कहा कि वह एक दुकान में नौकरी करते हैं। रात 7:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर जाते हैं। लेकिन बस समय पर न आने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इनसेट
घंटों करना पड़ रहा इंतजार
गांव डांगटा (मांझू) के हेमराज शर्मा ने बताया कि अर्की से 7:30 बजे बस जाती थी। वह समय पर घर पहुंचते थे। लेकिन अब बस अपनी मर्जी से आती है। यात्री घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करते रहते हैं।

इनसेट
परेशानी झेल रहे लोग
मांझू के बंसीलाल चौहान ने बताया कि यह बस 90 के दशक में शुरू हुई थी। यह शिमला से समय पर आती थी और 7:30 बजे अपने रूट पर चलती थी। बहुत से यात्री शिमला से इस बस में सफर करते थे। लेकिन समय सारणी सही न होने के चलते अब लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
निगम ने बताई बसों-स्टाफ की कमी
पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला नंबर 3 के पंकज ठाकुर ने बताया कि बसों और स्टाफ की कमी के चलते समय पर बस नहीं भेजी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल अर्की रूट वाली बस को अन्यत्र लगाया गया है। पंकज ठाकुर ने आश्वासन दिया कि जैसे ही बसें उपलब्ध हो जाएंगी, रूट पर समय से बस भेजी जाएगी। निगम इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है।

विनोद शर्मा। अर्की, बस समस्या।

विनोद शर्मा। अर्की, बस समस्या।

विनोद शर्मा। अर्की, बस समस्या।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें