घुमारवीं में आयोजित मैराथन में दौड़ लगाते बच्चे। संवाद
डीएवी घुमारवीं में हुआ मैराथन का आयोजन
प्रतियोगिता में 280 बच्चों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी ( बिलासपुर)। डीएवी प्रबंधन समिति नई दिल्ली के सौजन्य से रन फॉर फन के तहत डीएवी स्कूल घुमारवीं में मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी घुमारवीं स्कूल के पांचवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मैराथन सीर खड्ड पुल से शुरू हुई और बाड़ी करंगोडा चौक पर समापन हुआ। इस मैराथन में शिल्पा ने पहला, सानया भारती ने दूसरा और स्वर्णिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में रजत ने पहला और समर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा आंचल, यशस्वी, आराध्य, चांदनी, वाणी, दक्षेस, अथर्व आशीष, सुर्यांश, मोहित, सहित अन्य छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की प्रबंधक स्नेहलता ने सभी विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। इस आयोजन में स्कूल प्रबंधन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।