फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चांदपुर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीत, गिद्दा, समूह गान, एकल गान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


समारोह में विवेक कुमार, दीक्षा कुमारी, किरण कुमारी, पलक ठाकुर, क्रिस्टीना, आरुषि ठाकुर, सुकन्या, श्रद्धा, यशस्वी कुमारी, पल्लवी, तमन्ना कुमारी, संतोष कुमारी, खुशबू कुमारी, राहुल चंदेल, ज्योति, साक्षी शर्मा, पूजा देवी, निशांत चौहान, अंशुल शर्मा, ज्योति कुमारी, नेहा, अंजलि, शैलजा, सुनील कुमार, दीपक, प्रिंस कुमार, विशाल कुमार, अभय ठाकुर, शिवांश शर्मा, सुमित चंदेल, विकास, साक्षी भारद्वाज, नंदिनी, हर्ष शर्मा, नीरज कुमार, कपिल ठाकुर, दिव्यांश भारद्वाज, रमन शर्मा, कुमारी गौरी, रिदम शर्मा, सुजल शर्मा, अतुल डटवालिया, दीपक चंदेल, साक्षी, आरुषि, शिवानी, खुशी, अक्षय कुमार, अभय कुमार, संचित, अमन कुमार, सुजल शर्मा, सुमित चंदेल, दीपक चंदेल, कपिल ठाकुर, सुमित कुमार, नीरज, रमन शर्मा, संचित, शगुन, प्रिंस, नंदिनी और अन्य को सम्मानित किया गया। समारोह में खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी गाने पर सभी झूमे। प्रधानाचार्य सुषमा नड्डा ने समारोह की अध्यक्षता की। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्या अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य सुषमा नड्डा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बच्चों को लगातार परिश्रम करने की भी सलाह दी और अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के लिए सहज और स्वाभाविक शिक्षा सुनिश्चित करें। बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने और समय देने की अपील की। इस अवसर पर सभी अध्यापक, अभिभावक और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें