फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को आम आदमी के हितों की चिंता नहीं : सांख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
-54 करोड़ की पेमेंट न होने पर क्रस्ना लैब ने सेवाएं देना किया बंद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश में इस समय नया दौर नहीं कुप्रबंधन का दौर चल रहा है। प्रदेश सरकार को आम आदमी के हितों की चिंता नहीं है। भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि क्रस्ना लैब ने प्रदेश में कॉन्ट्रैक्ट टेंडर प्रक्रिया द्वारा 2021 में कार्य करना प्रारंभ किया था। इसे पूरे प्रदेश के अंदर सभी मुख्य अस्पतालों को अधिकृत किया गया था।
उन्होंने कहा कि आम आदमी के सभी टेस्ट करने का और इसमें छोटी इन्वेस्टिगेशन से लेकर के हाई एंड इन्वेस्टिगेशन में जैसे सीटी स्कैन तक का सारा कार्य इस लैब को दिया गया था। परंतु आज एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति हिमाचल प्रदेश के अंदर खड़ी हो गई है। जो पैसा क्रस्ना लैब को मिल रहा था वह पैसा तकरीबन 54 करोड़ रुपये देय है। बार-बार कंपनी के नोटिस देने बावजूद यह पैसा प्रदेश सरकार ने इस लैब को नहीं दिया है। इसके चलते लैब ने सेवाएं देना बंद कर दिया है। क्रस्ना लैब के माध्यम से 56 प्रकार के टेस्ट हिमाचल प्रदेश में फ्री होते हैं। यह व्यवस्था भाजपा सरकार ने 2018 में जनहित में की थी। आज यह सब टेस्ट कराने के लिए आम आदमी को निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। निजी लैब के बाहर लोगों की कतारें लगी हुई हैं और महंगी दरों पर लोगों को यह टेस्ट कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। पिछले पांच वर्ष जयराम ठाकुर की सरकार इस प्रदेश में रही। पूरे पांच वर्ष में 1 दिन भी कोई ऐसा समय नहीं आया कि जब किसी एक भी व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश में किसी प्राइवेट लैब से टेस्ट करवाना पड़ा हो। आज स्थितियां विपरीत हैं। कहा कि वर्तमान में सरकार की स्थिति बहुत खराब है, संसाधन विहीन सरकार है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीब हितैषी सरकार नहीं है। झूठे वादे और झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई सरकार है। हिमाचल वासियों की किसी भी प्रकार से चिंता इस सरकार को नहीं हैं। मात्र सत्ता प्राप्त करने के लिए छलावा कर झूठे वादे कर आज गरीब जनता को खून के आंसू रुला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें