फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धौलरा मंदिर में शारदोत्सव की धूम, पूजा-अर्चना कर 1008 दीप जलाए

विज्ञापन
धौलरा में चल रहे शारदोत्सव में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। धौलरा मंदिर में शरद नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित शारदोत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार सुबह मां दुर्गा की आरती और पूजा-अर्चना की गई। दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा ने श्रद्धालुओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। संध्या के समय मां दुर्गा के शारदा रूप का बोधन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान मां ब्रह्मचारिणी की पूजा भी की गई। पंडित सुधांशु शेखर भट्टाचार्य और पुजारी तनय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। नवरात्र की संध्या पर गायत्री परिवार बिलासपुर ने दीप यज्ञ आयोजित किया। इसमें श्रद्धालुओं ने 1008 दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
शारदोत्सव के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में तृषा मेहता, पार्वी और परिधि ठाकुर संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। मन्नत, अनन्या और विहान शर्मा ने दूसरा, जबकि समायरा, तमन्ना चंदेल और युवल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में देवेश, वृशांक डोगरा और वैष्णवी गुप्ता संयुक्त रूप से प्रथम रहे। हर्षित कुमार, शिखा भारती और अपर्णा ने दूसरा, जबकि इशरा, अंजलि मिन्हास और आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के विजेताओं को ओमप्रकाश गर्ग, सुरेंद्र पाल गर्ग, पंडित सुधांशु शेखर भट्टाचार्य और दिल्ली से आए अतिथि लक्ष्मीकांत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें